BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


देवघर में लगेगा 4 हजार मेगावॉट का अल्‍ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्‍ट

राँची: मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा ने राज्य के देवघर जिले में देवघर एवं मधुपुर के बीच हुसैनाबाद में 4 हजार मेगावाट् की द्वितीय अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट (2nd UMPP) लगाने की सैद्धांतिक सहमति देते हुए केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण के तापीय आयोजना एवं अन्वेषण प्रभाग (Central Electricity Authority, TP & I DIVISION) को संसूचित करने का आदेश दिया है।

अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट के लिए प्रस्तावित स्थल देवघर जिला के हुसैनाबाद से 9 से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं एवं रेलवे लाईन की दूरी 2 से 3 किलोमीटर है। राँची से प्रस्तावित स्थल की दूरी 360 कि॰ मी॰ है जहाँ प्रस्तावित स्थल से निकटम हवाई यातायात सुविधा उपलब्ध है।

हुसैनाबाद में पावर प्लांट के लिए चिन्हित भूमि 2600 एकड़ हैं, जो पावर प्लांट के अधिष्ठापन के लिए पर्याप्त हैं। चिन्हित भूमि सरकारी एवं गैरसरकारी का मिश्रण है तथा मुख्यतः बैरन लैंड है जिसमें कहीं कहीं वर्षा पर आधारित एकल फसल की उपज की जाती है।

हुसैनाबाद स्थित चयनित स्थल में 80.25 एम॰सी॰एम॰ अजय नदी से जल की उपलब्धता हैं। भूमि कैचमेंट एरिया से दूर है। यहाँ से नजदीक कोई भी इको सेंसिटिव स्पौट यथा वन्य जीव संरक्षण पार्क, बायोस्फेयर रिजर्व अथवा आर्कियोलोजिकल एरिया नहीं है।

प्रस्तावित स्थल से 50 कि॰मी॰ चित्रा कोल माईंस है। सी॰एम॰पी॰डी॰ आई ॰के अनुसार इस कोल माईंस से फिलहाल 1.5 मीट्रीक टन प्रतिवर्ष कोयले का उत्पादन होता है जिसके बढ़कर 2.5 होने की सम्भावना है जिसका उपयोग अल्ट्रा मेगा पाॅवर प्रोजेक्ट के लिए किया जा सकता है।

This Article Posted on: June 17th, 2012 by admin in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.