BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


रांची से सहरसा के लिए हफ्ते में दो ट्रेनें

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से स्पेशल ट्रेन सहरसा तथा कटिहार के लिए चलाई जायेंगी। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि रांची से सहरसा के लिए ट्रेन सप्ताह मे दो दिन चलेगी।

ट्रेन संख्या 08624 रांची से 18 जून की रात में साढ़े आठ बजे रवाना होगी तथा मुरी बोकारो और घनबाद होते हुए सुबह दस बज कर दस मिनट पर सहरसा पहुंचेगी। सूत्रों ने बताया कि वहीं ट्रेन संख्या 08625 सहरसा से 19 जून को दोपहर तीन बजे रवाना होगी तथा अगले दिन सुबह पांच बज कर पैतीस मिनट पर रांची पहुंचेगी।

ट्रेन रांची से 18 एवं 25 जून को रवाना होगी तथा सहरसा से 19 एवं 26 जून को रवाना होगी। ट्रेन में कुल बारह डिब्बे लगे होगें वहीं कटिहार के लिए ट्रेन रांची से 17, 20, 24 और 27 जून को जाएगी तथा कटिहार से 18, 21, 25 और 28 जून को रांची के लिए रवाना होगी।

This Article Posted on: June 17th, 2012 by admin in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.