BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
पटना: राष्ट्रपति पद की दौड़ में आगे चल रहे पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा है कि वे सही समय आने पर राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर फैसला लेंगे। कलाम ने अपनी उम्मीदवारी का समर्थन करने वालों की प्रशंसा करते हुए कहा कि दूसरी बार राष्ट्रपति बनना अच्छा विचार है लेकिन चुनाव लड़ने पर फैसला सही समय आने पर लूंगा। निजी चैनलों ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि कलाम तभी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनेंगे जब उन्हें जीत का 100 फीसदी भरोसा दिलाया जाएगा।
गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी और समाजवाटी पार्टी ने कलाम के नाम आगे किया था। बाद में समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने यह कहकर पेंच फंसा दिया कि कलाम सिर्फ ममता की पसंद है। यादव के इस बयान के बाद ममता मीडिया के सामने आई। ममता ने कहा कि सपा और तृणमूल कांग्रेस में कोई दरार नहीं है। कलाम सपा और तृणमूल की पसंद है। कलाम चुनाव जरूर लड़ेंगे।
Post new comment