BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


नरसंहार के आरोपी ब्रह्मेश्‍वर मुखिया को बिहार के मंत्री ने बताया गांधीवादी

पटना: बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को रणवीर सेना के प्रमुख ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया को 'गांधीवादी' करार दिया। पटना में पत्रकारों के साथ बातचीत में गिरिराज सिंह ने कहा कि वह मुखिया को प्रारम्भ से ही गांधीवादी मानते रहे हैं और उनकी शहादत भी उनके गांधीवाद के कारण ही हुई। मंत्री ने कहा कि वह समाज को एकजुट करने का अनवरत प्रयास करते रहे हैं।

मंत्री के इस बयान को उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने हास्यास्पद करार दिया है। सिंह ने कहा कि मुखिया ने जो आंदोलन चलाया था, वह किसानों के हित में था। सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति सुबह निहत्थे टहलने निकलता है, उसे आप क्या कहेंगे। मंत्री ने कहा कि मुखिया जीवन भर सच्चे गांधीवादी रहे। उन्होंने कहा कि वह अपना बयान दोहरा रहे हैं।

गौरतलब है कि रणवीर सेना के संस्थापक, ब्रह्मेश्वर मुख्या की आरा स्थित उसके आवास से कुछ दूरी पर एक जून को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बिहार में करीब 277 लोगों की हत्या से संबंधित 22 अलग-अलग नरसंहारों में मुखिया को आरोपी बनाया गया था। उनमें से 16 मामलों में उसे साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया था, जबकि छह अन्य मामलों में वह जमानत पर था।

This Article Posted on: June 9th, 2012 by admin in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.