BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आआईटी)-कानपुर ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के समान प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के निर्णय का विरोध करते हुए निश्चय किया है कि वह 2013 में प्रवेश परीक्षा स्वयं आयोजित करेगी।
मंत्रालय द्वारा आईआईटी-जेईई संयुक्त प्रवेश परीक्षा को एआईईईई के साथ जो़डने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आईआईटी कानपुर के 210 सीनेट सदस्यों ने शुक्रवार को हुई बैठक में इस कदम को रद्द करने के लिए प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव में कहा गया, "चेयरमैन को इस बात के लिए अधिकृत किया जाता है कि वह आईआईटी कानपुर द्वारा 2013 में जेईई कराने के लिए संकायध्यक्षों की सहायता से एक समिति का गठन करें।"
संस्थान ने इससे पहले भी मानव संसाधन मंत्रालय के साथ इस प्रस्ताव पर विचार करने के लिए आयोजित बैठक में अपना विरोध दर्ज कराया था। बैठक में आईआईटी-मद्रास एवं आईआईटी दिल्ली को छो़डकर अन्य कोई आईआईटी इस प्रस्ताव पर सहमत नहीं था। आईआईटी के शिक्षकों और पूर्व छात्रों का मानना है कि नये स्वरूप से संस्थान का स्तर गिरेगा।
Post new comment