BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
जम्मू: विश्व हिंदू परिषद ने आरोप लगाया है कि आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर कश्मीरी अलगाववादियों का साथ दे रहे हैं। जम्मू कश्मीर के वीएचपी के प्रमुख रमाकांत दुबे ने कहा कि श्री श्री अमरनाथ यात्रा में हुई कटौती का विरोध नहीं कर कश्मीर अलगाववादियों का साथ दे रहे हैं। वे शिव भक्तों के साथ नहीं हैं।
दुबे ने बताया कि शिव भक्तों ने जम्मू के 12 इलाकों में श्री श्री का पुतला जलाकर अपना विरोध प्रकट किया है। श्री श्री ने मंगलवार को कहा था कि अमरनाथ यात्रा की अवधि को लेकर श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड पर कोई दबाव नहीं हैं।
यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा की अवधि में कटौती की गई है। श्री श्री ने कहा था कि किसी व्यक्ति या संगठन का हम पर दबाव नहीं है। यात्रा का कलैण्डर रविशंकर की अध्यक्षता वाली सब कमेटी की सिफारिश पर तय किया गया है।
दुबे ने कहा कि मैं रविशंकर और सब कमेटी के अन्य सदस्यों से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने बोर्ड के खिलाफ आवाज क्यों नहीं उठाई,जिसने दो महीने की यात्रा को सिर्फ 39 दिन कर दिया। यात्रा में कटौती के लिए सब कमेटी जिम्मेदार है।
Post new comment