BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


सांसद बने सचिन, राज्‍यसभा में चौथा खिलाड़ी

सचिन का शपथग्रहण।
सचिन का शपथग्रहण।

नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए शपथ ग्रहण की। वह फिलहाल भारतीय संसद में मौजूद चौथे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। सचिन के अलावा जो तीन खिलाड़ी मोहम्मद अजहरूद्दीन, नवजोत सिंह सिद्धू और कीर्ति आजाद हैं। सचिन से उलट ये तीनों लोक सभा के सदस्य हैं। अजहर मुरादाबाद से, सिद्धू अमृतसर से और आजाद दरभंगा से सांसद हैं।

सचिन हालांकि इन तीनों से काफी अलग हैं क्योंकि वह पहले ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्हें संन्यास से पहले ही संसद में जगह मिल गई है।इसके अलावा भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान दो बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश के अमरोहा से सांसद रह चुके हैं।

मरहूम मंसूर अली खान पटौदी और मनोज प्रभाकर ने भी लोक सभा के लिए चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों हार गए थे।

सांसद सचिन के शपथग्रहण की कुछ तस्‍वीरें नीचे देखें:-

This Article Posted on: June 4th, 2012 by admin in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.