BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


विश्वनाथन आनंद पांचवीं बने वर्ल्‍ड चैम्पियन

मास्‍को: महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद पांचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियनशिप प्रतियोगिता जीत गए हैं। टाई-ब्रेकर मुकाबले में उन्होंने इजरायल के बोरिस गेलफांद को हराया। आनंद की यह लगातार चौथी जीत है। उन्होंने मास्को के स्टेट ट्रेटियाकोव गैलरी में हुई चार मैच की टाई ब्रेकर प्रतिस्पर्धा में गेलफांद को 2.5-1.5 से हराया।

आनंद को इस उपलब्धि हासिल करने पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बधाई दी है। आनंद को इस जीत के बाद पुरस्कार स्वरूप 15 लाख डॉलर और उपविजेता गेलफांद को 10 लाख डॉलर मिलेंगे।

विश्व में चौथी वरीय प्राप्‍त आनंद को रैपिड राउंड का माहिर खिलाड़ी माना जाता है। बुधवार को खेले गए मुकाबले में उन्होंने अपनी इस कला का बखूबी इस्तेमाल किया। चार रैपिड बाजियों में से उन्होंने दूसरी बाजी जीतकर खिताब पर अपना कब्जा बरकरार रखा। टाईब्रेकर की पहली, तीसरी और चौथी बाजियां बराबरी पर छूटीं। इस तरह आनंद ने पांचवी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। इससे पहले आनंद 2000, 2007, 2008 और 2010 में भी शतरंज के वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीत चुके हैं।

पांचवी बार विश्वचैंपियन बनने पर आनंद को लगभग आठ करोड 25 लाख रुपए की ईनामी राशि मिली है। इस जीत पर आनंद ने कहा 'मैं इस जीत से काफी खुश हूं, क्योंकि मैंने अपना खिताब बरकरार रखने में सफल रहा।' साथ ही उन्‍होंने गेलफांद के खेल की भी तारिफ की। आनंद ने कहा कि गेलफांद ने क्लासिकल के बाद रैपिड राउंड में भी मुझे जबरदस्त टक्कर दी।

This Article Posted on: May 30th, 2012 by admin in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.