BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
द डर्टी पिक्चर की बंगाली रिमेक में काम करने को तैयार आइटम गर्ल राखी सावंत ने विद्या बालन को चैलेंज कर दिया है। राखी का कहना है कि वह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री विद्या से बेहतर और दमदार अदाकारी करके दिखाएंगी।
राखी का कहना है कि उनकी यह फिल्म विद्या की फिल्म से ज्यादा हिट और चर्चा में रहेगी। बांग्ला अभिनेत्री और राजनेता शताब्दी राय के निर्देशन में बनने वाली इस अनाम फिल्म में 33 वर्षीय राखी मुख्य भूमिका में है।
राखी ने बताया ‘यह फिल्म एक आइटम गर्ल की जिंदगी पर आधारित है और बॉलीवुड की एक आइटम गर्ल होने के कारण मुझे यह भूमिका करने में लाभ मिलेगा।
राखी का कहना है कि मैं विद्या की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मैं मानती हूं कि वह एक बढ़िया अभिनेत्री हैं और इस फिल्म में उन्होंने बेहतर काम किया है। लेकिन अब मेरी बारी है और अब मैं उससे बेहतर ‘उ…लाला’ करूंगी।
इस फिल्म के बाद मुझे उम्मीद है कि हर किसी की जुबान पर मेरा नाम होगा।’ टॉलीवुड के अभिनेता और संसद सदस्य तापस पाल इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।
Post new comment