BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


झारखंड की माधवी ICSE 10th में इंडिया टॉपर

माधवी अपनी मां कंचन और पिता मनोज सिंह के साथ।
माधवी अपनी मां कंचन और पिता मनोज सिंह के साथ।

धनबाद स्थित कार्मेल स्कूल की छात्रा माधवी सिंह ने ICSE 10th परीक्षा में पूरे देश की टॉपर हुई हैं। माधवी को 98.8 प्रतिशत अंक मिले हैं। इतना ही अंक पाकर ठाणे की शलाका कुलकर्णी भी संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रही। 10th की टॉप टेन सूची में आधा दर्जन से अधिक विद्यार्थी जमशेदपुर के हैं।

शनिवार को ICSE 10th और 12th का रिजल्‍ट आया। ICSE 10th में देश भर से 1,32,282 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। कुल 98.62 फीसदी उत्तीर्ण हुए। 99.15 प्रतिशत उत्‍तीर्णता के साथ छात्राएं आगे रहीं जबकि 98.19 प्रतिशत छात्र उत्‍तीर्ण हुए। ICSE 12th में देश भर से 59,356 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिनमें 97.2 फीसदी उत्तीर्ण हुए। इस परीक्षा में भी लड़कियों ने बाजी मारी, 98.35 प्रतिशत पास हुईं। 12th में तिरूवनंतपुरम की कल्‍याणी विष्‍णु देश की टॉपर रही। उसे 99.25 अंक मिले।

This Article Posted on: May 20th, 2012 by admin in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.