BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
रांची: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए आज वोट डाले जाएंगे। इन दो सीटों के लिए बीजेपी ने पूर्व सांसद एस एस आहलूवालिया, कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू और जेएमएम ने संजीव कुमार (पेशे से वकील) को मैदान में उतारा है। राज्य में बीजेपी-जेएमएम की गठबंधन सरकार होने के बावजूद दोनों के उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जाहिर है इन दो बडे सत्ताधारी दलों में मनमुटाव शुरू हो गया है।
मालूम हो कि इससे पहले चुनाव आयोग ने खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए 30 मार्च को हुआ मतदान रद्द कर दिया था। चुनाव विधानसभा परिसर में सुबह नौ बजे से शुरू होगा और शाम चार बजे तक वोट पड़ेंगे। शाम तक चुनाव के नतीजे आ जाएंगे।
दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार भले ही खड़े हों लेकिन किसी भी दल के पास बहुमत नहीं है। सत्ता पक्ष के दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में होने के कारण जीत-हार के नतीजों का झारखंड सरकार पर भी असर पड़ना तय है।
झाविमो ने चुनाव में वोट न देने के फैसले ने कांग्रेस की सांसें अटका दी हैं। झाविमो के वोट न देने का लाभ सत्ता पक्ष को मिलता दिख रहा है और अगर अंत तक यही स्थिति रही तो भाजपा-झामुमो दोनों उम्मीदवारों को जीत नसीब हो सकती है। हालांकि राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि अंत समय में झाविमो अपना फैसला बदल भी सकता है। 80 सदस्यों वाली विधानसभा में झाविमो के 11 विधायक हैं।
Post new comment