BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


हिम्‍मत है मुंबई आकर दिखाएं नीतीश : राज ठाकरे

मुंबई: बिहार स्थापना दिवस को लेकर एक बार फिर उत्तर भारतीयों पर निशाना साधने की तैयारी कर रहे राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने समारोह के आयोजन पर आपत्ति जताई है।राज ठाकरे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती दी है कि हिम्मत है तो मुंबई आकर दिखाएं, मुंबई में हम उन्हें बिहार दिवस नहीं मनाने देंगे।
 
मुझे मुंबई जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं: नीतीश
उधर, मुंबई में बिहार दिवस समारोह को लेकर मनसे की धमकियों से बेफिक्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित होने से उन्हें कोई रोक नहीं सकता और वहां जाने के लिए उन्हें किसी वीजा की जरूरत नहीं है। मैं देश के किसी भी हिस्से में जा सकता हूं। 
 
बिहार दिवस मनाने की क्या जरूरत
मालेगांव में एक रैली करते हुए एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि मुझे लगता है कि नीतीश कुमार अच्छे व्यक्ति हैं। उन्होंने अपने राज्य का काफी विकास किया है। लेकिन हम देखते हैं कि नीतीश मुंबई में कैसे बिहार दिवस मनाते हैं। उन्होंने साथ ही सवाल उठाया कि जब बिहार के लोग और राज्यों में भी बसे हुए हैं तो मुंबई में बिहार दिवस मनाने की क्या जरूरत है।
 
राज ने महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री से अपील की: नीतीश को मुंबई में बिहार दिवस मनाने से रोकें
उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से भी अपील की कि वह नीतीश को मुंबई में बिहार दिवस मनाने से रोकें। हालांकि इससे पहले राज ने नीतीश की तारीफ भी कि उन्होंने बिहार में 50 हजार गुंडों को जेल भेज दिया है, जिससे वहां महिलाएं सड़कों पर चलने में सुरक्षित महसूस करने लगी हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि बिहार से मुंबई जाकर काम करने वाले मजदूरों की एक संस्था ने 15 अप्रैल को एक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए न्योता दिया है जिसमे भाग लेने के लिए नीतीश कुमार मुंबई जाएंगे। बिहार राज्य की स्थापना के सौंवी वर्षगांठ के आयोजन के सिलसिले में देशभर में ऐसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
This Article Posted on: April 13th, 2012 by admin in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.