BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
मुंबई: राज ठाकरे की एमएनएस (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) बिहार के 100 साल पूरे होने पर मुंबई में होने वाले बिहार दिवस कार्यक्रम के विरोध में उतर आई है। एमएनएस ने साफ-साफ चेतावनी दी है कि बिहार का स्थापना दिवस मनाना है, तो बिहार में जाकर ही मनाओ।
बताते चलें कि मुंबई के सायन स्थित सोमैया ग्राउंड पर 15 अप्रैल को बिहार फाउंडेशन की ओर से रैली आयोजित की गई है। इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी आने की उम्मीद है।
एमएनएस के उपाध्यक्ष वागीश सारस्वत ने कहा कि स्थानीय लोगों के संघर्ष से बने झारखंड, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र जैसे राज्यों का स्थापना दिवस तो मनाया जाना चाहिए, लेकिन पहले से मौजूद बिहार और यूपी जैसे राज्यों का स्थापना दिवस मनाने का क्या मतलब है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे समारोह मनाने ही हैं, तो देश की राजधानी दिल्ली में मनाएं।
एमएनएस के प्रवक्ता शिरीष पारकर ने भी कहा कि किसी ने महाराष्ट्र की संस्कृति और मराठी भाषा को नीचा दिखाने की कोशिश की, तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एमएनएस के इन तेवरों से ' बाहरी ' बनाम ' मराठी मानुष ' का मुद्दा फिर गर्म हो गया है। बिहार दिवस के इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार भी पहुंच रहे हैं, ऐसे में एमएनएस का विरोध-प्रदर्शन बड़ा बखेड़ा खड़ा कर सकता है। (एजेंसी)
Post new comment