BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
मुंबई: पांच साल पहले तक टीवी चैनलों पर कॉमेडी और दूसरे शो होस्ट करने वाले साजिद ने जब अपनी पहली फिल्म ' हे बेबी ' बनाई तो उसी वक्त साफ हो गया था कि उनकी फिल्में उस क्लास के लिए हैं जो सिनेमा को टेंशन भगाने और सिर्फ इंजॉय करने के लिए पसंद करते हैं। बस इसी फॉरमूले पर बनी फिल्म है- हाउसफूल 2. इसलिए सलाह दी जाती है कि अगर आप यह फिल्म देखने जा रहे हैं तो , इसे देखते वक्त अपने दिमाग और तर्क - वितर्क करने की पुरानी आदत को बस आराम करने दें। पर्दे पर ढाई घंटे तक जो आपके सामने हो रहा है , बस उसे देखते जाएं तो फिल्म आपको कहीं ना कहीं पैसा वसूल लगेगी।
कम शब्दों में कहा जाए तो साजिद की इस नई फिल्म पर भी पिछले दिनों आई विद्या बालन स्टारर फिल्म ' द डर्टी पिक्चर ' का एक डायलॉग फिट बैठता है कि फिल्में सिर्फ एंटरटेनमेंट , एंटरटेनमेंट और एंटरटेनमेंट के लिए देखी जाती हैं। इस शुक्रवार को रिलीज हुई साजिद खान की यह मेगा बजट फिल्म दर्शकों की भीड़ बटोरने के लिए ऐसा मसाला लेकर आई है जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग दिलाने का दमखम रखता है। लंदन , थाईलैंड की बेहतरीन लोकेशन , भव्य सेट , महलनुमा बंगला , जिसे देखकर आप देखते ही रह जाएंगे।
जॉन और अक्षय पर थाईलैंड के जंगलों में फिल्माए गए जबर्दस्त ऐक्शन सीन्स , मलाइका का आइटम सॉन्ग और नए पुराने स्टार्स की लंबी चौड़ी फौज जो एक ही फिल्म में शायद ही देखने को मिले। यही इस फिल्म का सबसे मजबूत पहलू है। अगर आप कुछ नया , ऑफ बीट , समांतर सिनेमा के बीच एक अच्छी कहानी की आस लगाकर मूवी देखने का मन बना रहे हैं तो फिल्म अपसेट कर सकती है।
कलाकार : अक्षय कुमार , जॉन अब्राहम , श्रेयस तलपड़े , रितेश देशमुख , असिन , जरीन खान , जैकलीन फर्नांडीज , शहनाज पदमसी , रणधीर कपूर , ऋषि कपूर , मिथुन चक्रवर्ती , बोमन ईरानी , जॉनी लीवर , मलाइका
प्रड्यूसर : सुनील लुल्ला , साजिद नाडियाडवाला
डायरेक्टर : साजिद खान
गीत : समीर , नवाब आरजू
संगीत : साजिद - वाजिद
सेंसर सर्टिफिकेट : यूए
अवधि : 159 मिनट
Post new comment