BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


गया में तनाव के बाद स्थिति नियंत्रण में

गया, 2 अप्रैल | बिहार में गया के मुरारपुर और जीबी रोड में रविवार रात एक धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव को लेकर उपजे विवाद के कारण शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है, तथा संवेदनशील इलाकों में अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार रात को एक धार्मिक जुलूस के दौरान मुरारपुर इलाके में कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। परिणामस्वरूप दो पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। कई दुकानों को आग लगा दी गई तथा कुछ दुकानों को लूटने की भी कोशिश की गई। तनाव की स्थिति देखते हुए नादरागंज, जीबी रोड और मुरारपुर इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई।

पटना में अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) रविन्द्र कुमार ने सोमवार को बताया कि गया में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि पथराव के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति पर नियंत्रण कर लिया। पुलिस पूरे स्थिति पर नजर रखे हुए है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

This Article Posted on: April 2nd, 2012 by admin in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.