BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


तेलंगाना के लिए 1 और ने दी जान, बंद का ऐलान

हैदराबाद, 26 मार्च | अलग तेलंगाना राज्य के लिए सोमवार को एक और व्यक्ति ने अपनी जान दे दी, जबकि आत्मदाह का प्रयास करने वाला एक अन्य व्यक्ति मौत से लड़ रहा है। इस बीच, तेलंगाना राष्ट्र समिति ने केंद्र सरकार से राज्य गठन की दिशा में तुरंत कदम उठाने की मांग करते हुए क्षेत्र में बंद का ऐलान किया है।

वारंगल में एमबीए के छात्र ने आत्महत्या कर ली थी जिसके दो दिन बाद इसी जिले के हनमकोंडा कस्बे में एक ऑटोरिक्शा चालक ने आत्मदाह कर लिया। राजमौली नामक व्यक्ति ने एक सार्वजनिक पार्क में अपने ऊपर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। वहां उसने एक सुसाइड नोट भी रख छोड़ा था जिसमें लिखा है कि अलग तेलंगाना राज्य के गठन में विलम्ब के कारण वह अपनी जान दे रहा है।

एक अन्य घटना में सोमवार को महबूबनगर जिले के वनापार्थी कस्बे में एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। बी.आर. गौड़ ने कस्बे की एक भीड़ भरी सड़क पर खुद को आग लगा ली। उसे अस्पताल ले जाया गया है।

टीआरएस ने इस मुद्दे को लेकर विधानसभा की कार्यवाही बाधित की और संसद में भी यह मुद्दा उठाया। इस पार्टी ने मंगलवार को तेलंगाना क्षेत्र में बंद का ऐलान किया है।

तेलंगाना क्षेत्र में हैदराबाद सहित 10 जिले आते हैं। आंध्र प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बसों के परिचालन तथा चल रही परीक्षाओं को बंद से मुक्त रखा जाएगा।

This Article Posted on: March 26th, 2012 by admin in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.