BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


पुलिस थाने में खुलेगा कोचिंग सेंटर!

नई दिल्ली, 25 मार्च | दिल्ली पुलिस ने पहली बार गरीब तबके और खास तौर से मुस्लिम समुदाय के छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी में मदद करने के लिए कोचिंग सेंटर शुरू करने का फैसला किया है।

कोचिंग सेंटर इस साल मई से शुरू हो जाएगा। सेंटर जामिया नगर पुलिस थाने में चलेगा। यहां छात्रों को मुफ्त प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने आईएएनएस से कहा, "कोचिंग सेंटर खोलने के पीछे प्रमुख योजना विद्यार्थियों और खासकर मुस्लिम समुदाय के विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित करना है।"

उन्होंने कहा, "हम उनकी इस सोच को बदलना चाहते हैं कि वे सरकारी नौकरी हासिल नहीं कर सकते।"

थाने में पहले से ही एक पुस्तकालय और परामर्श केंद्र चल रहा है। यह केंद्र 22 फरवरी से चल रहा है और करीब 25 से 30 विद्यार्थी यहां रोजाना आते हैं।

चौधरी ने कहा, "हम एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) शिखर के सहयोग से एक मुफ्त पुस्तकालय चला रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि यह पुलिस और जामिया नगर के स्थानीय निवासियों के बीच विश्वास बढ़ाने की भी एक कोशिश है, जहां 2008 में बाटला हाउस मुठभेड़ हुआ था। इस मुठभेड़ में 19 सितम्बर 2008 को दो कथित इंडियन मुजाहिदीन के सदस्य तथा एक पुलिस अधिकारी की मौत हुई थी। संदिग्ध आतंकवादियों का सम्बंध कथित तौर पर 13 सितम्बर 2008 को दिल्ली में हुए श्रंखलाबद्ध बम विस्फोट से था।

मुठभेड़ पर फर्जी होने का भी आरोप लगाया गया था।

चौधरी ने कहा, "मुठभेड़ से यहां के निवासियों के बीच पुलिस की छवि खराब हुई थी और हम चाहते हैं कि उनके अंदर हमारा डर समाप्त हो जाए।"

शिखर के सचिव नदीम अख्तर के मुताबिक इस प्रयास में बालिकाओं और स्कूली पढ़ाई बीच में छोड़ने वालों को भी लक्षित किया जाएगा।

इस बीच दिल्ली पुलिस ने पुस्तकालय में मेज और कुर्सियां लगा दी हैं। यहीं कोचिंग सेंटर चलेगा।

पुस्तकालय आने वाले छात्र कोचिंग सेंटर की योजना से काफी उत्साहित हैं।

नियमित रूप से पुस्तकालय आ रही आबिदा ने कहा, "मैं पढ़ना चाहती हूं लेकिन मेरे माता पिता मेरी शिक्षा का खर्च नहीं उठा सकते हैं। यदि कोचिंग सेंटर खुलता है तो मैं पहली छात्रा होउंगी।" (रजनीश सिंह)

This Article Posted on: March 26th, 2012 by admin in : Sections.

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.