BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info
शिमला, 25 मार्च | हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भारतीय क्षेत्र में चीन की ओर से लगातार हो रही घुसपैठ पर चिंता जताते हुए रविवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखा।
उन्होंने कहा, "तिब्बत में तैनात लम्बी दूरी वाली मिसाइलों से खतरा लगातार बना हुआ है जबकि कुछ समय पहले पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर में चीनी सैनिकों को देखा गया।"
धूमल ने कहा कि विधानसभा में गत 22 मार्च को इसे लेकर चिंता भी जताई गई।
मुख्यमंत्री ने कहा, "चीनी सैनिकों ने जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में सड़क निर्माण को रोकने के लिए बाध्य किया था। अरुणाचल प्रदेश की आपकी यात्रा का विरोध कर चीन भारत की सम्प्रभु अखंडता पर विवाद खड़ा करता है जो कि चिंता का विषय है।"
धूमल ने कहा कि चीन ने भारत की सीमा से लगे रेल नेटवर्क का जाल बिछाने के अलावा एक अति आधुनिक हवाईक्षेत्र पर काम शुरू किया है जिसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।
धूमल ने प्रधानमंत्री से हिमाचल प्रदेश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के भारतीय क्षेत्र में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण एक विश्व-स्तरीय हवाईअड्डे एवं भानुपल्ली-बिलासपुर-मनाली-लेह रेल सम्पर्क के निर्माण की अपील की है।
Post new comment