
कई लोग हुए मताधिकार से वंचित
Ranchi : लोकतंत्र के इस महापर्व में उम्मीद थी कि शहर की सरकार चुनने के लिए लोग काफी उत्साहित होकर मतदान में हिस्सा लेंगे, मगर झारखंड के अनेक हिस्सों में या गर्मी के कारण या फिर मतदाताओं की उदासीनता के कारण पोलिंग बूथों पर उम्मीद से कम भीड़ उमड़ी. वहीं राजधानी के अलग अलग इलाकों से भी कई तरह की परेशानियों से जुड़ी खबरें भी मिलती रही हैं. बरियातु गर्ल्स हाई स्कूल से बूथ नम्बर 384 के वोटर्स की लिस्ट गायब होने की वजह से लोग मताधिकार से वंचित हो गए. लोग बेहद परेशान रहे लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की. अंत मे एक वोटर जो सीरियल नम्बर 799 पर हैं, उन्हें मशक्कत करनी पड़ी. पूर्व आईपीएस अधिकारी प्रशान्त कुमार करण ने चुनाव आयोग झरखण्ड को दिन में एक बजकर बीस मिनट पर अपनी पीड़ा बताते हुए मेल किया. एक घण्टे बीत गए, कोई फायदा नहीं हुआ. हेल्प लाइन वाले मदद नहीं कर रहे और सुपरवाइजर राजेश गुप्ता फोन तक नहीं उठा रहे. इससे राधा कृष्ण गार्डन,रामेश्वरम कॉलोनी ,बरियातु रोड के कई वोटर अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित हो चुके हैं. उनकी पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं है.
इसे भी देखें- वीडियो से होगा खुलासा : महिला प्रत्याशी के साथ हुआ जुल्म, या फिर मामला कुछ और है
डिप्टी मेयर प्रत्याशी के नाम वाला बटन हुआ बेकार
हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अधिकारी स्तर के लोगों की शिकायत पर भी अधिकारियों की नींद नहीं खुली. और लोग अपने हक से वंचित रह गए. इधर रांची के मारवाड़ी महिला महाविद्यालय के बूथ पर EVM में गड़बड़ी का मामला सामने आया, जहां डिप्टी मेयर प्रत्याशी मुनचुन रॉय के नाम वाले बटन के काम नहीं करने की बात सामने आई, जिसको लेकर मतदान केंद्र पर की गई ईवीएम की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे.
इसे भी देखें- नगर निकाय चुनाव:राजधानी रांची में मतदान की सबसे धीमी रफ्तार, चाकुलिया में बंपर वोटिंग
पलामू नगर निकाय चुनाव 2018, 03:00 बजे तक का मतदान प्रतिशत
मेदिनीनगर - 54.58 %
विश्रामपुर - 43.13%
छत्तरपुर - 66.51%
हुसैनाबाद - 58.47%
सिमडेगा नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2018
मतदान अपडेट
1. प्रथम 2 घण्टे (7-9 am)
मतदान प्रतिशत : 14.23%
2. द्वितीय 2 घण्टे तक (9-11am)
मतदान प्रतिशत : 28.85%
3. तृतीय 2 घण्टे तक (11am-01pm)
मतदान प्रतिशत : 44.62%
झारखंड निकाय चुनाव में 3 बजे तक मतदान का प्रतिशत
रांची 35 %
मधुपुर - 60.22%
हजारीबाग - 45.00%
पूर्वी सिंहभूम - 72.67%
पाकुड़ - 63%
लोहरदगा - 63.26%
बासुकीनाथ - 69.6%
झुमरीतिलैया - 47.70%
चतरा - 55.97%
रामगढ़ - 58.8%
गढ़वा - 61%
गुरिडीह - 52.62%
चाकुलिया - 72%
साहेबगंज - 50%
दुमका - 51.3%
खूंटी - 54%
जामताड़ा - 54%
सिमडेगा - 55.68%
चाईबासा- 55%
आदित्यपुर- 51%
सराईकेला- 58%
गुमला- 55%
झारखंड निकाय चुनाव में 1 बजे तक वोटिंग का प्रतिशत
रांची 28 %
खूंटी- 44
सिमडेगा- 44.62
मेदिनीनगर- 45.33
गढ़वा- 50
नगर उंटारी- 48
लातेहार- 47.62
बुंडू- 47
हुसैनाबाद- 53.50
छतरपुर- 56.57
विश्रामपुर- 35.04
पाकुड़- 45
चतरा- 44.82
दुमका- 40.54
चाकुलिया- 62.37
रामगढ़-41.20
गिरिडीह- 40.09
मधुपुर- 46.77
साहेबगंज- 41
राजमहल- 36
बासुकीनाथ- 59.15
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.