- Fri, 3 Sep, 2010, 2:52 am -

Update@Thu, 2 Sep, 2010, 2 months ago

सरेआम सडक पर गृहणी की हत्‍या

रांची: झारखंड की राजधानी में एक बार फिर अपराधियों का बोलबाला है। मंगलवार, 27 जुलाई, को मेन रोड जीईएल चर्च के साथ एक गृहणी अंबिका सरावगी को दो अपराधियों ने गोली मार दी। अंबिका निश्‍चित दिनचर्या के तहत क्‍लब रोड स्थित एक देसी खटाल से दूध लेने गयी थी।

यह घटना सुबह साढे सात बजे की है। मेनरोड में उस समय भी काफी चहल पहल रहती है। एक मात्र चश्‍मदीद, एक भिखाडी के अनुसार, अंबिका के पहुंचने से पहले चर्च गेट पर दो युवक काफी बेचैनी से किसी की राह देख रहे थे। अंबिका जैसे ही पहुंची, दोनों उसपर झपट पडे। अंबिका गिर पडी, लेकिन तुरंत बाद तमतमायी हुई उठी और युवकों से जा भिडी। इसी बीच एक युवक ने पिस्‍तौल निकाल अंबिका पर दो गोलियों दाग दी और वहां से रफू-चक्‍कर हो गये। अंबिका जमीन पर छटपटाती रही। बाद में आसपास के राहगीरों ने उसे निकट के राज अस्‍पताल पहुंचाया, जहां डाक्‍टरों ने पुलिस का मामला बताकर केस लेने से इंकार कर दिया। फिर अंबिका को गुरूनानक नर्सिंग होम पहुंचाया गया, जहां चिकित्‍सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्‍या का मामला

रांची पुलिस के अनुसार, यह मामला राहजनी-छिनतई का नहीं, हत्‍या का है। विस्‍तृत जानकारी के अनुसार, अंबिका शहर के एक पुराने व्‍यावसायी परिवार की बहु थी। घटना स्‍थल से मात्र 100 मीटर की दूरी पर ओल्‍ड सिविल सर्जन बंगले में उसका परिवार रहता है। सरावगी परिवार यहां दशकों से रहता आ रहा है। स्‍व. रीखब चंद सरावगी परिवार के मुखिया थे। उनके सबसे बडे पुत्र विजय सरावगी की छोटी बहू अंबिका का मायका मोतिहारी बताया जाता है। उसके पति उत्‍तम और जेठ राकेश दवा व्‍यावसायी हैं। इस सनसनी खेज घटना के बाद रांची पुलिस जोरों से हरकत में आयी। एसएसपी प्रवीण सिंह ने मामले की प्रारंभिक जांच के बाद मंगलवार शाम को मीडिया से बताया कि मामला बिल्‍कुल कोल्‍ड ब्‍लडेड मर्डर का प्रतीत होता है।

हफ्ते भर पहले दो युवक अंबिका से उसका पता पूछ रहे थे

पुलिस की आरंभिक पूछताछ में पता चला है कि चंद रोज पहले, बाजार से लौटते वख्‍त दो युवकों ने अंबिका को रोका था, और उसकी पहचान करने के तौर पर उसका पता पूछा। अंबिका ने घर लौट कर पति एवं संबंधियों को यह जानकारी दी लेकिन परिजनों ने उसकी बातों को नजरंदाज कर दिया। लोअर बाजार थाना के पुलिस अधिकारी कहते हैं कि उसी वख्‍त परिजनों ने पुलिस से संपर्क साधा होता तो शायद अंबिका की जान बच सकती थी।

  • Prev/Next Posts of this SECTION ::-
    « Prev Everyday Traveling Gets Cheaper and Better || Next » FIR Lodged Against Koda and Five Other Ex- Ministers
  • Dropped in: Crime,Regional category, on Wed, 28 Jul, 2010,.

    Snippets..

    Stylin Online - T-Shirts
    Powered by WordPress - WordPress Blogs Directory
    The Advertising Network