कांग्रेस की रांची रैली में पायलट व सिंधिया 27 को आयेंगे
रांची: सचिन पायलट, ज्योतिराजे सिंधिया समेत कई युवा व वरिष्ठ नेता 27 दिसंबर को आहुत कांग्रेस के स्थापना दिवस आयोजन में हिस्सा लेंगे. आयोजन समिति इसके लिये राज्यव्यापी तैयारियों में लगी है. युपीए शासित झारखंड में कांग्रेस का स्थापना दिवस पहली बार इतने भव्य तरीके से मनाया जा रहा है. यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी वह युवा नेता आलोक दुबे ने बताया कि स्थापना दिवस का आयोजन एक दिन का नंही सप्ताह भर चलेगा.
दुबे के अनुसार, देश भर में 28 दिसंबर को आयोजन होगा. रांची में एक दिन पूर्व ही विशाल रैली बुलायी गयी है. 27 दिसंबर की उस रैली में एक लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है. रैली में पायलट, सिंधिया के अलावा झारखंड प्रभारी नूर बानो और सुशील कुमार शिंदे भी मौजूद रहेंगे. केंद्रीय राज्यमंत्री सुबोधकांत 25 दिसंबर से ही रांची में देखरेख संभाल लेंगे, साथ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण प्रबंधन में जुट चुके हैं. 27 दिसंबर की रैली के लिये झारखंड के हर जिले से कार्यकर्ता जाने-माने दिवंगत विभूतियों के कटआउट लेकर रांची के लिये प्रस्थान करेंगे.
27 दिसंबर के स्थापना दिवस आयोजन में ही विशिष्ट कांग्रेस कर्मियों को सम्मानित करने की योजना भी है. इसके तहत सर्वश्रेष्ठ जिलाध्यक्ष, सर्वश्रेष्ठ महिला व पुरूष कार्यकर्ता, सर्वश्रेष्ठ सेवादल कैडेट, आदि शामिल होंगे. पांच सदस्यी चयन समिति का भी गठन कर लिया गया है.
रैली से चार रोज पहले कांग्रेस के विभिन्न उपसंगठनों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, आदि की ओर से स्थापना दिवस के अवसर पर रथ निकाले जाने की भी योजना है जो राज्य भर में भ्रमण करेगा. रैली के विषयवस्तु की जानकारी देते हुए दुबे ने बताया कि हालिया कांग्रेसी शासन की उपलब्धियों के बारे में जनता को अवगत कराया जाएगा. रैली के दूसरे दिन, 28 दिसंबर को रांची में टाना भगतों के नेतृत्व में प्रभात फेरी का कार्यक्रम होगा.
Similar Items
« Prev Tata Steel’s 11th Lifeline Express Camp || Next » गीदडभभकी से डरे झारखंडी इंजीनियरों ने हडताल तोडी

