- Thu, 9 Sep, 2010, 11:11 am -

Update@Thu, 9 Sep, 2010, last year, at the start of February

क्‍या है इस थर्ड जेनेरेशन (3G Mobile) तकनीक में!

- आइटी कुमार -
:: 3G Mobile तकनीक के बारे में बता रहे हैं बीएसएनएल के तकनीक विशेषज्ञ संजय कुमार::
सेलफोन पर एमपी-थ्री, एफएम, रिंगटोन, कैमरा, टेक्स्ट मेसेजिंग की चर्चा अब बीते दिनों की बात होगी झारखंड में। क्योंकि बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं को थ्री-जी सुविधाओं से लैस करने जा रही है। यानी अब आफ एक मोबाइल में ब्रॉडबैंड इंटरनेट, लाइव टीवी से लेकर वीडियो चैट, आदि, वह सभी कुछ होगा जिसके लिये अबतक आप घरों में सिमटे रहने को मजबूर थे। फरबरी अंत तक ट्रायल और मार्च से यहां के आम उपभोक्ता संचार माध्यम के इस थर्ड जेनेरेशन तकनीक का लुत्फ उठाने लगेंगे। रांची बीएसएनएल के डीजीएम (मोबाइल सर्विसेज, प्लानिंग एंड डेवेलॉपमेंट) संजय कुमार ने हिन्दूस्तान से बातचीत करते हुए इस थ्री-जी सेवा की खूबियों पर विस्तार से चर्चा की।

मोबाइल पर उच्च श्रेणी का ब्रॉडबैन्ड इंटरनेट सुविधाः सरकारी परिभाषा के अनुसार सामान्य ब्रॉडबैन्ड इंटरनेट का स्पीड 256 केबीपीएस होता है, जबकि इस थ्री-जी मोबाइल पर ब्रॉडबैन्ड की शुरूआत ही होगी 384 केबीपीएस से, जो वर्तमान उपलब्ध संरचना में 3.2 एमबीपीएस तक जा सकती है। अभी झारखंड को दिये जाने वाले उपकरणों की क्षमता 5 मेगाहर्ट्ज होगी। जिसे भविष्य में अपग्रेड करके 7.2 एमबीपीएस क्षमता तक पहुंचायी जा सकती है।

वीडियो कॉल और कॉन्‍फ्रेन्सिंगः यानी अब आप दूसरे छोर के कॉलर से अपने मोबाइल स्क्रीन पर रूबरू होकर गप्पें मार सकते हैं।

वीडियो रिंगटोनः जी हां, अब आप चाहें तो किसी खास मौके अथवा किसी चहेते की अठखेलियों को शूट करके उसे अपने मोबाइल में चलचित्र रिंगटोन में तब्दील कर सकते हैं। यानी, अब आफ फोन की घंटी बजी तो राखी सावंत या मल्लिका शेरावत के लटके-झटके होंगे आफ मोबाइल सक्रीन पर।

NOKIA 6233 Features:
Triband: GSM 900/1800/1900 and WCDMA 2100
256K colors, 240 x 320 pixels, 30 x 40 mm QVGA TFT display
2.0 Megapixel camera with 1600 x 1200 pixels resolution, 8x Zoom
Video (VGA), 640 x 480 pixels resolution
Audio media player – MP3/AAC/M4A
Video player – 3GPP/MPEG4 video player
FM stereo radio, Visual Radio
6-MB Internal Memory
microSD (TransFlash), 64 MB card included
GPRS Class 10, 32 – 48 kbps
HSCSD – 43.2 kbps
EDGE Class 10, 236.8 kbps
3G, 384 kbps
Bluetooth v2.0
Infrared port
USB v2.0, Pop-Port
Push to talk
Java MIDP 2.0
Built-in handsfree
Voice memo
Voice command
Stereo speakers with 3D surround effect
Polyphonic (64 channels), MP3, AAC
Email (POP3/IMAP4/SMTP), attachments (PDF, ppt, doc, xls, jpeg, 3GPP)
Standard Li-Po 1100 mAh (BP-6M-S) battery
Talk time: up to 4 hours
Standby: up to 340 hours
Dimension: 108 x 46 x 18 mm
Weight: 110 g

टीवी चैनल्स की बहारः आरंभ में 100 चैनल का लाइव टीवी होगा। बाद में अतिरिक्त 100 चैनल्स भी जुड जाएंगे। यानी, अब किसी मनपसंद प्रोग्राम के लिये आपको अपने घर में कैद नहीं रहना होगा।

यह तो बातें हुईं थ्री-जी के फस्र्ट फेज की। दूसरे फेज में बीएसएनएल अपने थ्री-जी उपभोक्ताओं को ऑनलाइन गेमिंग, पिक्चर इन पिक्चर, फोटो अपलोडिंग, की सुविधा देने जा रही है।

थ्री-जी के लिये जरूरी उपकरणः अबतक आप 2जी से 2.75जी यानी जीएसएम अथवा सीडीएमए तकनीक तक सीमित थे। इस नई थ्री-जी तकनीक यानी डब्ल्यू-सीडीएमए तकनीक के लिये आपको चाहिए एक अलग सिम, जिसे नाम दिया गया है- यू-सिम, यानी यूनिवर्सल सिम। इस सिम में 2जी की सुविधाएं भी होंगी। साथ ही आपको अपना फोन सेट भी बदलना पडेगा। वैसे, जानकारी दे दें कि अभी से बाजार में कई मोबाइल कंपनियों के थ्री-जी सेट उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत सात हजार से पैतालिस हजार तक है। बीएसएनएल भी अपने उपभोक्ताओं को ऐसे सेट उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है।

सेवा शुल्कः अब जहां तक इस थ्री-जी सुविधा के बदले शुल्क अदायगी का सवाल है, अनुमानतः उसे ग्राहकों के पॉकेट को ध्यान में रखकर तय किया जा रहा है। संजय कुमार का अनुमान है कि वर्तमान ग्राहक 20 से 30 फीसदी अधिक खर्च करके थ्री-जी सुविधा का लुत्फ उठा सेंगे। यहां बताते चलें कि वर्तमान में चालू टू-जी यानी जीएसएम सुविधा पूर्ववत बनी रहेगी।

झारखंड के शहरों की बारीः संजय कुमार के अनुसार फरबरी के दूसरे-तीसरे सप्ताह में ट्रायल बेसिस पर और मार्च तक व्यावसायिक स्तर पर यह सुविधा रांची और धनबाद में शुरू हो जाएगी। और अगले छह महीनों के भीतर जमशेदपुर, बोकारो आदि शहरों में भी थ्री-जी लॉन्च हो जाएगा। वैसे, झारखंड के सभी जिलों में यह सुविधा चालू करने की योजना है।

  • Prev/Next Posts of this SECTION ::-
    « Prev दिल्‍ली में प्‍लास्टिक बैग पर पूर्ण पाबंदी || Next » Ultra-Thin Cheap Chip for Wearable Electronics
  • Dropped in: IT & Sci category, on Sun, 1 Feb, 2009,.

    Snippets..

    Stylin Online - T-Shirts
    Powered by WordPress - WordPress Blogs Directory
    The Advertising Network