- Sat, 31 Jul, 2010, 2:21 am -

Update@Fri, 30 Jul, 2010, last year, mid-January

शिबू सोरेन सोमवार को 11 बजे इस्‍तीफा देंगे

रांची: झारखंड के मुख्‍यमंत्री शिबू सोरेन उर्फ गुरूजी सोमवार 12 जनवरी को राजभवन जाकर अपना इस्‍तीफा राज्‍यपाल को सौंपेंगे। इससे पहले झामुमो ने अपनी बैठक में नये मुख्‍यमंत्री के रूप में चंपई सोरेन को चुना। हालांकि, यूपीए घटगदल अभी तक इस नये नाम पर असहमत ही नजर आ रहा है।

चंपई को नया मुख्‍यमंत्री बनाने की कोशिश में सोरेन गुट की अपनी ही रणनीति है। माना जा रहा है कि तमाड़ चुनाव में हारे सोरेन को अब जामताड़ा से चुनाव लडाया जाएगा। जीत जाने पर शिबू को दोबारा मुख्‍यमंत्री पद सौंपा जाये इसी के लिये उनके विश्‍वस्‍त चंपई को चुना गया है।

हालांकि, राजद और कांग्रेस एवं निर्दलीय तक चंपई के नाम से असहमत हैं। रविवार को राजधानी रांची में चली विभिन्‍न बैठकों में यह विचार स्‍पष्‍ट हुआ। राजद के पसंदीदा अब भी मुख्‍यमंत्री कोडा ही बताये जा रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस अब शायद ही कोडा को दोबारा मुख्‍यमंत्री बनाये। निर्दलीय आपस में भी इस नाम पर सहमत नहीं है। ऐसे में फिर से राष्‍ट्रपति शासन की संभावना ही अधिक लग रही है।

  • Prev/Next Posts of this SECTION ::-
    « Prev Satyam’s Confession – biggest corporate scandal || Next » ‘Serious Failure of Human Rights Protection in Jharkhand’
  • Dropped in: Special category, on Mon, 12 Jan, 2009,.

    Snippets..

    Stylin Online - T-Shirts
    Powered by WordPress - WordPress Blogs Directory
    The Advertising Network